जब कोई व्यक्ति दिल और जान से किसी से प्यार करता है, लेकिन वही प्यार उसका साथ नहीं देता और दूर हो जाता है, तो दिल टूट जाता है। इसे ही Broken Heart कहते हैं। इस स्थिति में इंसान अंदर से पूरी तरह टूट सा जाता है। जिस इंसान से वह दिल और जान से प्यार करता था, उसने ही उसका दिल तोड़ दिया।
ऐसे में इंसान बहुत मायूस हो जाता है, उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता और प्यार के नाम से भी नफरत होने लगती है।
इसीलिए इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं Broken Heart Shayari in Hindi, जो उन लोगों के लिए हैं जो दिल टूटने का दर्द महसूस कर रहे हैं।
Read also this article: Dooriyan Shayari in Hindi 2026
Broken Heart Shayari In Hindi
दर्द भी उन्हें मिलता है,
जो रिश्ते दिल से निभाते हैं
ऐसा नहीं कि अब तेरी चाहत नहीं रही,
बस टूटकर बिखरने की आरज़ू नहीं रही
तेरी यादों के अलावा कुछ नहीं है मेरे पास
टूटे ख्वाबों के अलावा कुछ नहीं है मेरे पास
Sad Broken Heart Shayari
इस इश्क़ की किताब से बस दो ही सबक याद हुए
कुछ तुम जैसे आबाद हुए, कुछ हम जैसे बर्बाद हुए
सौ बार कहा दिल से चल भूल जा उसे
सौ बार कहा दिल ने तुम दिल से नहीं कहते
हे ऊपर वाले, एक एहसान करदे मुझपे
बताओ भुलाया कैसे जाता है दिल तोड़ने वाले को
मुस्कुराने को मन बहुत करता है
लेकिन बीता हुआ कल फिर से रुला देता है
Read also this article: Miss You Shayari in Hindi
Broken Heart Shayari Hindi
ए-दिल थोड़ी हिम्मत कर
दोनों मिलकर उसे भूल सकते हैं
अगर सुकून से जीना है तो
अकेले जीना सीख लो, लोग साथ नहीं देते
ठोकर खाया हुआ दिल है साहब
भीड़ से ज्यादा तन्हाई अच्छी लगती है
Dil Tuta Shayari
तुमसे अच्छी तो तेरी यादें हैं यारा
इनमें कभी मेरा साथ नहीं छूटा
होंठों की हँसी को न समझ हकीकत-ए-जिंदगी
दिल में उतर के देख कितने टूटे हुए हैं हम
मेरे ख्यालों में सिर्फ तुम हो
तुम्हे कैसे भुला दूँ,
इस दिल की धड़कन में सिर्फ तुम हो
तुम्हे कैसे निकाल दूँ
Read also this article: Waqt Shayari in Hindi
Broken Heart Shayari With Images
एहसास दिलाती थी वो हर बार मुझे
कि मैं कभी उसका नहीं हो सकता
वो एक हसीन घड़ी थी, जिसमें हम घुलकर निखर गए
न जाने किसकी नजर लगी कि हम ऐसे बिखर गए
जिंदगी से क्यों रूठ गए हो तुम
इतने मायूस क्यों हो गए हो तुम
ज़रूर तुम्हारा भी किसी ने दिल तोड़ा है
Sad Broken Heart Shayari In Hindi
कभी तुम्हारी जान थे हम
आज तुम्हारे लिए अनजान हैं हम
पहले इश्क़ का नशा था,
अब दिल टूटने का नशा है
हमने उन्हें पूजा था एक मूरत की तरह
और उन्होंने हमें चाहा एक जरूरत की तरह
सपनों में आने वाली तेरा शुक्रिया
दिल को धड़काने वाली तेरा शुक्रिया
Read also this article: Jija Sali Shayari in Hindi
Conclusion
दिल टूटना किसी के जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव होता है। Broken Heart Shayari in Hindi उन भावनाओं को बयां करने का एक तरीका हैं, जो शब्दों में हमारे दिल का दर्द व्यक्त करती हैं। ये शायरियाँ न सिर्फ आपके जज़्बातों को समझती हैं बल्कि आपके दिल को भी थोड़ा सुकून देती हैं।
दर्द भले असली हो, लेकिन उसे व्यक्त करने से दिल हल्का होता है और आगे बढ़ने की ताकत मिलती है। इस पोस्ट की शायरियों को पढ़कर या शेयर करके आप अपने दिल के एहसास को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।
याद रखें, प्यार और टूटे दिल के जज़्बात हर किसी के जीवन में आते हैं, और सही शब्दों से उन्हें व्यक्त करना healing का हिस्सा है।